फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्चों के लिए मिलीं 12.69 लाख पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा-चार से आठ तक के बच्चों को नई किताबों के लिए इस बार इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने के पहले दिन से ही बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले को इन कक्षाओं की हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू माध्यम की 12 लाख 69 हजार से अधिक किताबें मिल चुकी हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। इसके पूरा होते ही बच्चों को वितरित करने के लिए पुस्तकें बीआरसी और फिर विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन के साथ ही उनके ठहराव के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित करने की योजना। वर्तमान में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से सहायता प्राप्त 242 अन्य विद्यालय हैं। इनमें करीब दो लाख 75 हजार बच्चे नामांकित हैं। इन बच्चों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होने वाली है। शैक्षिक सत्र में बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए समय से बच्चों को किताबें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके तहत कक्षा चार से आठ तक के करीब एक लाख 90 हजार बच्चों की हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू माध्यम की 12 लाख 69 हजार 881 पुस्तकें जिले को मिल गई हैं। इनमें कक्षा चार एवं पांच की हिंदी माध्यम की 349661 और कक्षा छह से आठ की 771617 एवं कक्षा चार एवं पांच की अंग्रेजी माध्यम की 53627 और कक्षा छह से आठ की 113076 किताबें मिली हैं। विभाग इनका सत्यापन करा रहा है। पहले पखवारे तक इसे बच्चों को वितरित करने के लिए बीआरसी को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें