फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में 12500 को लगेगा टीका, लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी पर विजय पाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम चरण में 12, 500 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन को रखने के लिए शासन दो डीप फ्रीजर भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा ब्लाक स्तरीय सरकारी अस्पतालों में मिनी कोल्ड चेन रूम स्थापित करने की तैयारियां तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से अक्तूबर माह में निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोविड वैक्सीन को लेकर प्रथम चरण में वेबिनार के माध्यम से कार्यशाला की गई थी। इसके बाद नवंबर माह में जिला व महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी के डाक्टरों के साथ बैठक कर जन-जन तक वैक्सीन पहुंचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सरकारी व निजी अस्पतालों के डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की गई। दिसंबर तक शासन के पोर्टल पर सूची अपलोड किया गया। इसके बाद शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में 12, 500 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें