फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्रवासियों ने दिया धरना

विज्ञापन
ट्रेनों का ठहराव रद्द होने व लोकमान्य तिलक और राजगीर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का ठहराव प्रारंभ ना क - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर में ट्रेनों के ठहराव रद्द होने एवं लोकमान्य तिलक एवं राजगीर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के ठहराव शुरू करने की मांग को लेकर
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही डीआरएम को संबोधित पत्रक स्टेशन मास्टर को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में जब ट्रेनों का नंबर बदलकर परिचालन प्रारंभ हुआ। तब पटना लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं राजगीर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का ठहराव गहमर स्टेशन पर था। कोरोना को आधार बनाकर चार दिसंबर से इसका ठहराव खत्म कर दिया गया है। डा. अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व नियत ट्रेनों का परिचालन करते हुए यहां ठहराव नहीं किया गया तो 16 दिसंबर से नियमित तौर पर ग्रामीण धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। स्टेशन मास्टर को डीआरएम को संबोधित पत्र सौंपा। इस मौके पर सुधीर सिंह, कुणाल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अखंड गहमरी, आनंद मोहन सिंह, हरे राम सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, मंजय कुमार सिंह, आदर्श सिंह, पिंटू सिंह, चंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें