फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीराम आवास के लोगों ने लगाया बिजली नहीं तो वोट नहीं का बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एक माह बाद भी विद्युत कनेक्शन न जोड़ने से नाराज नगर के बड़ीबाग स्थित काशीराम आवास में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को कालोनी में बिजली नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि बार-बार जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इसलिए हम लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आवास निवासी प्रेमशंकर श्रीवास्तव, भीम विश्वकर्मा, नंदू, सुखदेव, नंदलाल, सत्तार, अनिल, दीपक, धनंजय आदि ने कहा कि विद्युत बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने बीते छह फरवरी को नगर के बड़ीबाग स्थित काशी आवास और हाथीखाना स्थित काशीराम आवास का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। इससे आवास में रहने वाले सैकड़ों लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। हम लोग परेशान लोग दो बार जिलाधिकारी मिलकर कनेक्शन जुड़वाने की गुहार लगा चुके है। इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर यह गुहार लगा चुके है कि किश्त में हम लोगों से बकाया जमा कराया जाए, लेकिन अधिकारी ने कहा कि एक बार में पूरा पैसा जमा करना पड़ेगा, जिसे एक बार में जमा करना हम लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। अधिकारी ने साफ सब्दों में कहा कि जब तक बकाया जमा नहीं होगा, तब तक कनेक्शन नहीं जुड़ेगा। इससे निराश हम लोगों ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को भी पत्रक सौंपकर कनेक्शन जुड़वने की गुहार लगाई। बावजूद इसके कनेक्शन नहीं जुड़ा। बिजली के अभाव में हम लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे की वजह से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं लोग चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं। इससे मजबूर होकर आज हम लोगों को बिजली नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कर करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें