फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन: पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कवलपट्टी मठिया गांव की दलित बस्ती में किराए के एक मकान में ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाए जा रहे प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रार्थना सभा के माध्यम से लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के आरोप में मौके से संचालक सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुुमार सिंह को कवलपट्टी मठिया गांव में स्थित दलित बस्ती में किराए के एक मकान में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली। इस पर वह रविवार को दिन में करीब दो बजे कार्यकर्ता विक्की सिंह, प्रवीण सिंह, आर्यन सिंह, नीलू सिंह, जुगनू सिंह, शुभम सिंह, गोविंद सिंह, राजकुमार, आनंद, राहुल सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल किया तो मामला सही मिला। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कासिमाबाद थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान मालिक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य संचालक (पादरी) सोनू कुमार राम निवासी दुर्गास्थान महड़ौर थाना कासिमाबाद, सभा में किताबों के माध्यम से धर्म का पाठ पढ़ाने वाला भगवान उर्फ मुन्ना निवासी सहबाजपुर कोतवाली रसड़ा बलिया, दीनबंधु निवासी सत्यनगर दहेंदू और राकेश मौर्य निवासी मटवा थाना बरेसर शामिल हैं। बताया कि मौके से मिले सभी दस्तावेज जब्त कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास कोई भी धर्म सभा का अनुमति पत्र नहीं मिला। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें