फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया शौचालय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगरपालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत मोहनपुरवा वार्ड संख्या दो में अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा निर्मित शौचालय का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सरिता अग्रवाल ने कहा कि खुले में शौच करना बीमारी को खुला न्यौता देना है। हमारे देश में ज्यादातर आम बीमारियां ऐसी हैं, जो स्वच्छ वातावरण में बिल्कुल नही फैल सकती हैं। शौचालय न होने से सबसे ज्यादा समस्या हमारी मां, बहनों को होती हैं। बाहर शौच को जाने के लिए उन्हें अंधेरे का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शौचालय के निर्माण से महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, यह नारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। यह सिर्फ नारा नहीं इसको चरितार्थ करने की दिशा में सरकार द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ईओ उमेशचंद्र , रास बिहारी राय ,डीपीएम पूजा दुबे, जेई विवेक बिंद, सभासद शेषनाथ यादव, दिग्विजय पासवान, परवेज अहमद, अशोक मौर्य, गोपाल जी वर्मा, शहबान अली, ओमप्रकाश तिवारी, कार्तिक गुप्ता, अजय कुशवाहा, नवनीत सिंह, कृष्णकांत सिन्हा, भानु केशरी रहे। अध्यक्षता सभासद संजय राम व संचालन रामेश्वर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें