मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलिथीन थर्माकोल, प्लास्टिक गिलास आदि के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक के सामान बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान व्यापारियों, विक्रेताओं से प्रतिबंधित पॉलिथीन, थर्माकोल, प्लास्टिक गिलास आदि को जब्त करते हुए 45 हजार का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान सहायक लेखाकार राजकुमार रावत, कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा, संतोष कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, शिवानंद राय, राजेंद्र ग्वाल आदि शामिल रहे।