फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव को बंधक बनाते हुए केंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा भले ही कर रही हो लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद पिछले पांच दिनों से नहीं हो पा रही है। इसको लेकर मंगलवार को किसानों की त्योरी चढ़ गई। नाराज किसानों ने साधन सहकारी समिति गोड़सरा के सचिव को बंधक बनाते हुए केंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एक घंटे बाद ग्रामीणों की एसडीएम से फोन पर बात होने उन्होंने सचिव को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पांच दिनों से खरीददारी न होने की वजह से नाराज किसानों ने साधन सहकारी समिति गोड़सरा के सचिव मथुरा कुशवाहा को रस्सी से बांधकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि अगर किसानों की समस्याएं जल्द दूर नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। सेवराई गांव निवासी किसान आशू सिंह, अरविंद सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, रामप्रवेश सिंह, सूचित कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह, लमनदार कुशवाहा, नन्हे, रामनारायन कुशवाहा आदि ने बताया कि विगत पांच दिनों से साधन सहकारी समिति गोड़सरा पर बोरा उपलब्ध न होने के चलते खरीदारी पूर्ण रूप से बंद है। संबंधित अधिकारियों की ओर से किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान नेता भानूप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर द्वारा गेहूं उतारने को लेकर पल्लेदारी मांगी जा रही है। बोरा मंगाने को लेकर भी हमें अतिरिक्त खर्च देना पड़ता है जो नियम विरुद्ध है। पांच दिनों से खरीदारी न होने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है अगर बोरा उपलब्ध नहीं है तो जल्द से जल्द बोरा उपलब्ध कराकर खरीदारी शुरू कराई जाएगी। किसानों की समस्याएं निश्चित तौर पर दूर की जाएगी। सभी किसानों से गेहूं की खरीदारी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें