गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर के 64 वें संयुक्त पद ग्रहण समारोह का आयोजन मालगोदाम रोड स्थित पैलेस में रविवार की शाम को किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष वर्मा, इनरव्हील की अध्यक्ष मंजू सेठ एवं रोटरैक्ट क्लब गंगा के अध्यक्ष संजय वर्मा को क्लब का चार्टर प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में श्री अग्रवाल ने कहा कि मानवता की सेवा करें एवं समाज के लिए प्रेरणा बनें। जितने ज्यादा सदस्य रोटरी से जुड़ेंगे उतना ही सेवा का विस्तार होगा। विशिष्ट अतिथि एसटीएफ के एसपी एस आनंद ने कहा कि संस्था मानवता की सेवा के लिए हर समय तत्पर है। इस अवसर पर रोटरी सह मंडलाध्यक्ष दीपक अस्थाना, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्ष असित कुमार सेठ ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया। वरिष्ठ रोटेरियन डा. एसपी श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत संजीव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में अजय सर्राफ, विनय सिंह, सुनील प्रसाद, संजर नासिर, शरद अग्रवाल, सलीम अंसारी, जयप्रकाश वर्मा, विनीता सिंह, सुमन सर्राफ, राजश्री सिंह, शोभा वर्मा, रूपाली अग्रवाल, अमित अग्रहरी आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन डा. यूसी राय एवं आभार क्लब के सचिव सुमित अग्रवाल ने व्यक्त किया।