फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियां लागू कर रही प्रदेश-देश की सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा(गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय ब्लाक कमेटी की बैठक कंचनपुर (चोचकपुर) में सोमवार को हुई। इस अवसर पर जिला सह सचिव रामअवध ने कहा कि प्रदेश-देश की सरकारें जनविरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। मेहनतकश आवाम जनसमस्याओं से त्रस्त है। किसान, युवा, महिला, बेरोजगारी, महंगाई, कालाधन, भ्रष्टाचार का सवाल इनका मुद्दा नहीं है। संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर तानाशाही की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलितों, मुसलमानों, कमजोरों, महिलाओं पर जुल्म बढ़ता जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियां कारपोरेट, औद्योगिक घरानों को बढ़ाने वाली हैं। ऐसी दशा में मजबूत संगठन बनाकर जनविरोधी नीतियों का व्यापक पैमाने पर विरोध करना होगा। ब्लाक मंत्री डा. शिवमूरत बिंद ने समस्यामूलक एवं संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। गहन विचार-विमर्श के बाद ब्रांचों को सक्रिय करने के लिए मासिक बैठकें, गोष्ठियां, सभाएं एवं आंदोलन करने संबंधी निर्णय लिया गया। नहरों में टेल तक पानी छोड़ने आदि की मांग प्रशासन से की गई। बैठक में ताराचंद पांडेय, बब्बन सिंह यादव, सूर्यनाथ बिंद, लल्लन प्रसाद, डा. रामप्रसाद वर्मा, हरिनारायण खरवार, भोला चौधरी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेंद्र विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें