फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 120 छात्राओं को डिप्थीरिया, टिटनेस और 40 छात्राओं को एचपीवी के लगाए गए टीके

विज्ञापन
शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्रा को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत-वि
विज्ञापन
गाजीपुुर। महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यालय की करीब 120 छात्राओं को डिप्थीरिया, टिटनेस और 40 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को व्रत रहने के चलते छात्राओं में व्यापक रूप से टीकाकरण नहीं हो सका। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांंच अगस्त को एक और शिविर आयोजित किया जाएगा।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर, डिप्थीरिया और टेटनस की रोकथाम के लिए विद्यालय में शिविर लगाकर छात्राओं का टीकाकरण किया गया। पीएचसी कपूरपुर शहरी के प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 14 से 15 वर्ष के बीच की 40 छात्राओं को टीका लगाया गया। विद्यालय की 10 और 16 वर्ष की छात्राओं को गलाघोंटू जैसी बीमारी से बचाने के लिए डीटी का टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें