कासिमाबाद तहसील परिसर में धरने को संबोधित करते डोम मुसहर नट धरिकार बांसफोर गरीब समाज पार्टी के
गंगौली। गरीब समाज पार्टी अधिकार मंच की ओर से सोमवार को कासिमाबाद तहसील पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चार घंटे धरना दिया गया। अंत में राज्यपाल को संबोधित पत्रक कासिमाबाद उप जिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को सौंपा गया। मंच की ओर से समाज के निचले पायदान के लोगों को जमीन आवंटन के साथ ही राशन व आवास की सुविधा देने की मांग की गई। गरीब समाज पार्टी अधिकार मंच का धरना सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चला। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी मुर्दहवा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। जिससे गरीब और वंचित वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कासिमाबाद उप जिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा के द्वारा 15 दिन में जांच कर ग्राम समाज की जमीन पर पट्टा के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर लालजी टंडन, वीरेंद्र कुमार, रामप्रसाद चौधरी, नखडू, संदीप बैरागी आदि मौजूद रहे।