फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 120 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के कुल रिक्त पदों पर 336 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रालि, सी-डैक इण्डिया प्रालि, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल प्रालि, द्वारा सेल्स आफिसर, मार्केटिंग आफिसर, सुपर वाईजर, सेल्स मैन, ब्लाक हेड आदि के रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। पुन: 31 मई को राजकीय आईटीआई़ परिसर में मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रालि, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल प्रालि तथा मैपल स्टाफिंग शलूसन प्रालि कम्पनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स आफिसर,, मैनेजर, सुपरवाईजर, जिला हेड, ब्लाक हेड, कल्चर हेड आदि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर में सुबह 11 बजे आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों, छाया प्रति के साथ एवं मास्क लगाकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें