फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से राख में तब्दील हुई 250 बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। मंगलवार को आग ने इलाके में जमकर तबाही मचाई। क्षेत्र के सैदाबाद, खिजिरपुर और उमरगंज के सिवान में हाईटेंशन विद्युत तार से निकली चिंगारी से दर्जनों किसानों की करीब 250 बीघा खड़ी गेहूं की फसल को जला कर राख कर दिया। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील के खिजिरपुर गांव के सिवान में मंगलवार की दोपहर तेज हवा के दौरान हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके की तरफ से दौड़ पड़े। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग ने सटे सैदाबाद और उमरगंज गांव में स्थित खेतों को भी अपनी जद में ले लिया। फिर क्या था, चारों तरफ आग ही आग और धुआं दिखाई देने लगा। आग उठती ऊंची लपटों को देख ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। फिर भी लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद शोर-शराबा करते हुए आग पर काबू पाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मी भी ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में खिदिरपुर गांव निवासी इसरार खान, मुफीद खां, साजिद खां, मजीद खां, हसीना बेगम आदि के साथ ही सैदाबाद के अवधेश राय, भोलानाथ राय, प्रदीप राय, बृजलाल राय, अरविंद राय, रमाशंकर राय, महेंद्र पांडेय, गजेंद्र राय, भूषण राय, उमेश राय, सतीश राय, आशुतोष राय और उमरगंज गांव के कई किसानों की लगभग ढाई सौ बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों से क्षति की जानकारी ली। कहा कि अगलगी की घटना में किसानों को बड़ी क्षति हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर मुआवजा दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। आग की इस घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष था। उनका कहना था विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को परिश्रम की फसल को खोकर भुगतना पड़ा। उधर इसी क्षेत्र के मलसा ताजपुर माझा में सुबह 10 बजे विद्युत तार में हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से विजय कुमार राय, अखिलेश राय, टुनटुन राय, पुन्नू राय की करीब 16 मंडा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाकर अगल-बगल के खेत को जलने से बचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें