फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीका से आए शरद ने झंडारोहण कर ली परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। जमानिया तहसील के कसेरा पोखरा गांव में डेक्सटेरिटी ग्लोबल के सीईओ शरद सागर को देशप्रेम की भावना अमरीका से यहां खींच ले आई। क्षेत्र के सन शाइन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्री सागर ने झंडारोहण कर विद्यालय के छात्रों की ओर से आयोजित परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

समारोह में विद्यालय के छात्रों की ओर से स्वागत गीत के बाद देशभक्ति नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शरद सागर ने कहा कि देश से दूर रहने के बाद भी हर वर्ष देश की मिट्टी को सलाम करने के लिए भारत आते हैं और आयोजनों में शरीक होते हैं। देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश की प्रगति देखकर खुशी होती है। उन्होंने इस दौरान अमरीका के राष्ट्रपति के साथ गुजरे लम्हों को साझा किया। छात्र-छात्राओं से कहा कि लगन और कुछ पाने की चाह हो तो कायनात उसे पूरा करने में जुट जाता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अनिल कुमार रत्नेश, विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अमित कुमार सिंह, पंकज पांडेय, मुन्ना गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. आर लाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें