मरदह। भारतीय जनता पार्टी के मरदह दक्षिणी मंडल के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर संयोजकों की बैठक शंभू नारायण महाविद्यालय परिसर में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी एक बार फिर कामयाबी का परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर आगामी चुनाव में पार्टी को कामयाब बनाने का संकल्प लें। देश में कोई ऐसा नेता नहीं जो प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला कर सके। गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी दल भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते। लोकसभा प्रभारी प्रभुनाथ चौहान ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह, कृष्णबिहारी राय, रामहित राम, सुनील सिंह, चतुर्भुज चौबे, आशुतोष कुमार चौबे पिंटू, राजेंद्र चौबे, विनयशंकर पांडेय, अरविंद सिंह, शशिधर सिंह, मनोज सिंह, अवधेश राजभर, मनोज कुमार सिंह, लल्लन सिंह, अखिलेश राय, नितीश कुमार सिंह लकी आदि उपस्थित रहे।