फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट लेकर भाग खड़ा हुआ कालाबाजारी करने वाला सरगना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण बुकिंग केंद्र पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कब्जा कर लिए जाने के कारण आम लोगों को तत्काल टिकट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को तत्काल टिकट पाए एक व्यक्ति का नाराज गिरोह का सरगना टिकट लेकर भाग गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में रेल अधिकारी के समझाने पर उसे टिकट मिला। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग खिड़की पर काफी दिनों से अराजक तत्वों ने कब्जा कर रखा है। आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सदस्य प्रतिदिन रात में कुछ फर्जी नाम लिखकर आरक्षण बुकिंग खिड़की पर चस्पा कर देते हैं और सुबह खिड़की खुलते ही कतार में खड़े किसी भी व्यक्ति को तत्काल का टिकट नहीं लेने देते हैं। खिड़की के अंदर घुसकर अपना तत्काल टिकट कराकर रख लेते हैं और उसे आम लोगों को ब्लैक में देते हैं। प्रतिदिन चलने वाले इस गोरखधंधे को जानते हुए भी रेलवे के कर्मचारी अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। सोमवार की सुबह तत्काल टिकट लेने गए सलेमपुर निवासी विनोद यादव किसी तरह मुंबई का तत्काल टिकट लेने में सफल हो गए तो नाराज होकर गिरोह का सरगना बुकिंग कार्यालय के अंदर घुसकर उनका टिकट लेकर भाग गया। इस पर काफी हो-हल्ला मचा। बदनामी के डर से संबंधित बुकिंग क्लर्क एवं एक रेल अधिकारी द्वारा काफी अनुनय-विनय करके उस मनबढ़ युवक से दो घंटे बाद विनोद यादव को उनका टिकट दिलवाया गया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें