गाजीपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला कार्यकारिणी, तहसील एवं विकासखंड के पदाधिकारियों की बैठक सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को हुई। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 25 अक्तूबर से प्रारंभ हो रही हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर राय ने सरकार की दमनकारी नीतियों की घोर निंदा करते हुए कहा कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन मूलरूप से बहाल नहीं की तो सभी आवश्यक सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। अध्यक्षता करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने जिले के सभी कर्मचारी, शिक्षक संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर मंच के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ने की अपील की। मंच के जिला संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि हम सरकार की दोहरी नीतियां नहीं चलने देंगे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से एकजुट होकर हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, अनंत सिंह, अखिलेश, डॉ. दुर्गेश सिंह, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, भगवती तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सूर्यभान राय, वीरेंद्र यादव, रामकुंवर कुशवाहा, प्रफुल्ल राय, आनंद यादव, श्यामबिहारी, अमरनाथ शर्मा, मिश्रीलाल, सुभाष सिंह, जमुना यादव, अशोक सिंह, सुरेंद्र प्रताप, जितेंद्र पांडेय, अवधेश यादव, रामअवध यादव, परवेज जमाल, गोपाल खरवार, संतोष यादव, नीरज सिंह, विपिन कुमार, अमित सिंह, बैजनाथ तिवारी तथा पवन पांडेय ने विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन अंबिका दुबे ने किया। अंत में निर्णय हुआ कि 24 अक्तूबर को दिन में 12 बजे से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर सभी कार्यालयों में जनसंपर्क किया जाएगा।