गाजीपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक विकास भवन स्थित संघ भवन में सोमवार को हुई। इसमें शासन को प्रेषित नौ सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। शासन की ओर से मांगों की पूर्ति न किए जाने पर काला फीता बांधकर विरोध प्रकट करने, वर्क-टू-रूल (नियमानुसार कार्य) किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली की चर्चा करते हुए कहा कि 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाली महा हड़ताल में महासंघ पूर्ण रूप से प्रतिभाग करेगा। सदस्यों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर शंभू गुप्ता, मनोज यादव, मुखलाल भारती, सुबेदार यादव, जोगिंदर यादव आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्रनाथ सिंह एवं संचालन जिला मंत्री रामकुंवर सिंह कुशवाहा ने किया।