फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा जखनिया ब्लाक कमेटी की ओर से रामपुर बलभद्र चट्टी पर मंगलवार को आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जितना ही कारपोरेट घरानों का विकास होगा पूंजी का संकेंद्रण होगा, उतना ही भ्रष्टाचार बढ़ेगा। यही पूंजीवादी व्यवस्था एवं सरकार का वर्गीय चरित्र है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चली है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। दो करोड़ लोगों को प्रत्येक वर्ष काम देने का नारा फेल हो गया है। अर्थव्यवस्था बरबाद हो रही है। ईश्वरलाल ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़ी कुर्बानी के बाद मजदूरों को मिले अधिकार पर हमला हो रहा है। श्रम कानूनों को औद्योगिक घरानों के पक्ष में बदला जा रहा है। सभा में सह सचिव रामअवध, फूलमैन, रामजन्म, अवधनारायण, रामलाल, राजेंद्र गोंड़ शिवपूजन यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें