फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पत्रक सौंप की पानी छोड़े जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के उसिया माइनर से किसानों को पानी नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। मंगलवार को नाराज कई किसान सरफुद्दीन खान के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम मोहम्मद कमर को ापन सौंपा। उन्होंने माइनर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी दी कि माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

दिए गए पत्रक में किसानों ने कहा कि धान की फसल में अब अनाज लगना शुरू हो चुका है। इस समय फसलों के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन नहर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की उदासीनता से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे उसिया, गोड़सरा, चितर का डेरा, कैथी, सायर, बक्सडा, मनिया, केशोपुर, पालहनपुर आदि गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इससे किसान चिंतित एवं परेशान हैं। पत्रक सौंपने के दौरान सेराज खान, अरशद खान, तूफैल खान, लवकुश, विवेक राम साहिल खान, शमशाद खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें