फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सौरी मोड़ पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की जद में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी कन्हैया चौहान का पुत्र बजरंगी चौहान (32) बाइक से सिरगिथा बाजार से नवरात्र के लिए सामानों की खरीदारी करने के लिए आया था। सामान खरीदकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे सौरी मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे असंतुलित होकर बाइक सहित बजरंगी सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही चालक फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई और परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया। कुछ ही देर बाद परिवार के लोग थाना पहुंच गए। मृतक बजरंगी पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। परिजनों से लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें