फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर यात्रियों को उनके हक और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में बताया गया कि यात्रा के दौरान अगर कोई असामाजिक तत्व किसी किस्म की बाधा पहुंचाता है या परेशान करता है तो इसकी सूचना तत्काल रेल कंट्रोल तथा 182 यात्री सुरक्षा हेल्पलाइन पर दें। प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार ने 182 यात्री सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरचित से मेल मिलाप न करें और न ही उनकी ओर से दिया गया गया कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ ग्रहण करें। सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि बिना किसी पर्याप्त कारण के चेनपुलिंग न करें। इसके अलावा यात्रा कर रही महिलाओं से भी छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत को 182 पर अवगत कराएं। यात्रियों को सकुशल यात्रा के लिए जागरूक किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें