मरदह। विकासखंड के टिसौरी गांव में रविवार की देर शाम जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलिया के सांसद भरत सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित जिले के अधिकारियों से वार्ता कर उनका निराकरण कराया और शेष कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सांसद ने बताया कि भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चौपाल में विभिन्न विभाग स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, राजस्व, लोनिवि, सिंचाई, शिक्षा आदि विभाग के अधिकारियों ने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में जितेंद्रनाथ पांडेय, चंद्रभान सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, अमरजीत सिंह, प्रवीण पटवा, जयप्रकाश सिंह, लालजी राजभर, धनंजय ओझा, शशिकांत सिंह, हीरा राजभर, शोभा राजभर, भगवती शरण दूबे, जनार्दन सिंह, पारस चौबे, प्रधान पुंजेश सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, एसडीएम भवानीदीन, सीओ डा. कृष्णकांत सरोज, एसडीओ अभिषेक राय, जेई नीरज सोनी, बीडीओ धनंजय सिंह, रामचंद्र यादव, एडीओ पंचायत नर्वदेश्वर तिवारी, सचिव रितेशचंद्र राय, ग्राम प्रधान सुनील राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे एवं संचालन जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी ने किया।