ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें राजस्थान में लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की एकतरफा जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद राय सांकृत ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा की 2 एवं विधानसभा की 1 सीट पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने भारी मतों से चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया कि इस वर्ष के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। वहां कांग्रेस की सरकार बनना तय है। राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देश में कांग्रेस के पक्ष में बयार बहनी शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम से यह संकेत मिलने लगा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की जीत पर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गिरजादत्त दुबे, विजेंद्र राय, अनुज कुमार राय, वंशीधर तिवारी, अशोक राय, मुहम्मद असलम खां, लल्लन तिवारी, अभयनारायण राय, हबीब अहमद, डा. रमाकांत यादव, रामजी गुप्ता, कालिका रावत आदि ने विचार प्रकट किया।
जखनिया संवाददाता के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में दो लोकसभा एवं एक विधानसभा के हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह, सर्वानंद चौबे, रीमा पांडेय, अनिल सिंह, राजेश्वर सिंह, गंगा यादव, महमूद यादव, रुद्र प्रताप सिंह, मोहन राजभर आदि उप स्थित थे। संचालन राजेंद्र पांडेय ने किया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार नगर कांग्रेस कार्यालय पर राजस्थान में हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रभाकर चौबे, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, विरेंद्र चौबे, प्रेमशंकर पांडेय, नीलेश सोनकर, आलोक यादव, कृष्णा साहनी, अरविंद जायसवाल, किशुन जायसवाल, राजकुमार सेठ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चैयरमैन पंडित काशीनाथ पांडेय एवं संचालन अधिवक्ता अवनीश चौबे ने किया।