फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने के लिए विद्यालयों का चयन कर सूची शासन को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर सरकार परिषदीय विद्यालय के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिलाने जा रही है। इसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगर क्षेत्र में पांच-पांच अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले जाएंगे। जो कुल मिलाकर 85 होंगे। अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले जिले के इन प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर सूची शासन को भेज दी गई है। शिक्षकों से 15 फरवरी तक आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों से बच्चों की कम होती संख्या को सरकार ने गंभीरता से लिया है। निजी स्कूलों की तर्ज पर इन विद्यालयों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में जिले में दो माडल स्कूल खोले गए। अब सरकार प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के पांच हजार स्कूल खोलने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक विकासखंड एवं नगर क्षेत्र में पांच-पांच विद्यालय खुलेंगे। जिले के सोलह विकासखंड एक नगर क्षेत्र में 5-5 सहित कुल 85 विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के रूप में संचालित किया जाएगा। अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों का इन अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के पद पर चयन किया जाएगा। शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के चयन के लिए 50 अंक की लिखित एवं 50 अंक का साक्षात्कार किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के क्रम में इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
0000
इनसेट...
चयनित शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
गाजीपुर। अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले स्कूलों के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का चयन गठित कमेटी की ओर से किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्तर पर पांच-पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से चयनित शिक्षकों की तैनाती ग्रामीण क्षेत्र के और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों से चयनित शिक्षकों की नियुक्ति नगर क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें