फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जुलूस निकालकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कॉलेज की प्रधानाचार्या तथा लिपिक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद की छात्राएं सड़क पर उतर गईं। उग्र छात्राएं प्रधानाचार्या एवं लिपिक को हटाने की मांग कर रही थीं। घटना के बाद से कॉलेज की छात्राओं की त्योरी चढ़ी हुई है। वह अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एकजुट हो कार्रवाई की मांग कर रही हैं। पूर्वाह्न करीब दस बजे छात्राएं जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचीं। वहां उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद सीधे तहसील तिराहे पर जाकर सड़क के बीच में धरने पर बैठ गईं। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या एवं लिपिक की ओर से अभद्र टिप्पणी किए जाने एवं व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई करने से मना करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को छात्राओं ने विद्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। समझाने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने ही प्रधानाचार्या एवं लिपिक मारपीट पर उतारू हो गईं। जिसमें लिपिक का सिर फट गया। उपजिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्या एवं लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, लेकिन दूसरे दिन कॉलेज में प्रिंसिपल एवं बाबू को देखकर छात्राएं भड़क गईं। स्कूल से जुलूस निकालकर प्रिंसिपल एवं लिपिक को गिरफ्तार करो का नारा लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचीं। उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपने के बाद तहसील तिराहे पर आकर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। इससे गाजीपुर-बलिया मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। छात्राओं का कहना था कि प्रिंसिपल छात्राओं को धमकी दे रही हैं कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय का बाबू मेराज खां स्थानीय होने के कारण उसके पास बहुत से लड़के आकर बैठते हैं। मेराज भी लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करता है। उसे तत्काल हटाया जाए। धरना देने वाली छात्राओं में तरन्नुम बानो, रोजी खातून, अफसाना खातून, सिंधु पासवान, शहनाज, चंद्रकला पासवान, यासीन बानो, हेमा परवीन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें