फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल पुजारी के इलाज के लिए प्रशासन मुहैया कराएगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के माढ़ूपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर पांच दिन पूर्व लुटेरों ने गर्भगृह से देवों की अष्टधातु की चार और एक चांदी की मूर्ति लूटने के साथ विरोध करने पर पुजारी को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। मामले का पर्दाफाश करने और वाराणसी अस्पताल मेें भर्ती पुजारी के इलाज के लिए धन उपलब्ध कराने के संबंध में शनिवार को पांच गांव के ग्रामीणों और उपजिलाधिकारी के बीच मंदिर परिसर में लंबी वार्ता हुई। वार्ता में एसडीएम ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन दिनों का समय मांगा। साथ ही घायल पुजारी के इलाज के खर्च में सहायता करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीते 18 जुलाई की रात लुटेरों ने रामजानकी मंदिर के गर्भगृह से अष्टधातु और चांदी की मूर्तियां लूट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने पुजारी को मारकर अधमरा कर दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी थी। साथ ही एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस लुटेरों का सुराग भी नहीं लगा पाई। आज मुहम्मदाबाद के उपजिलाधिकारी और क्षेत्र के माढ़ूपुर, कुंडेसर, मुर्की, बक्सपुरा, शेरपुर, नौवापुर सहित कई गांव के ग्रामीणों के बीच रामजानकी मंदिर पर करीब तीन घंटे तक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान एसडीएम ने बताया कि पुजारी के इलाज के लिए जिलाधिकारी की ओर से कुछ धन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही धन के लिए शासन को भेजने के लिए फाइल तैयार की जा रही है। जल्द ही इलाज में आने वाले खर्च का धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन दिन का समय मांगा। इस मौके पर महेंद्र नाथ राय, गोविंद मालवीय, राजेश राय बागी, सतेंद्र राय, महंथ राय, दिनेश तिवारी, रामध्यान यादव, अमित चंद्र यादव, संतोष दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें