फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शार्ट-सर्किट से लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार के नहर के पास स्थित दर्जी की दूकान में रविवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दूकान के अंदर से धुआं उठता देख वहां मौजूद टैंपू चालकों ने इसकी सूचना कटरा मालिक और दूकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दूकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से घंटो बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये का समान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गोहदा गांव निवासी अरविंद कुमार की नहर के यूनियन बैंक के पास स्थित एक कटरे में कपड़ा सिलने की दुकान है। ईद के त्यौहार पर कई लोगों के नए कपड़े सिलने के लिए दूकान में पड़े हुए थे। दिनभर काम करने के बाद वह शाम को दूकान बंद करके घर चले गए। तभी देर रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते दूकान में रखा सैकड़ों सेट कपड़े, काउंटर, इनवर्टर, सिलाई मशीन आदि सामान जलकर राख हो गया। नहर के पास खड़े टैंपू चालकों ने दूकान के अंदर से उठ रहे धुंए को देखा तो इसकी सूचना कटरा मालिक और दूकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दूकानदार और पास पड़ोस के लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगी की घटना से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें