फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50 लाख के पुरस्कार के लिए 114 पंचायतों ने दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गांवों में बेहतर विकास और उल्लेखनीय काम करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार योजना में पंचायतों ने अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई। जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में महज 114 ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। खास बात यह है कि चयनित ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जानी है।
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार शुरू हुई योजना के तहत 15 सितंबर से आवेदन मांगे गए थे और अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी। जिले से प्राप्त आवेदनों में से 114 के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे।
पुरस्कार के लिए घर-घर कचरा संग्रह, पंचायत की आय बढ़ाने, कॉमन सर्विस सेंटर व आधार केंद्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त गांव और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मेरा तालाब मेरी योजना, महिला नेतृत्व और सर्वाधिक जैविक कृषि करने वाली पंचायतों को भी पुरस्कार की श्रेणी में रखा गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जिले से प्राप्त 114 आवेदनों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे। ग्राम पंचायतों का चयन शासन स्तर से निर्धारित मानकों के आधार पर होगा।
चयनित पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कुल ग्राम पंचायतों की दस प्रतिशत को ही आवेदन करना था और इनमें पांच चयनित पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें