फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1122 को िमले िनयुक्ति पत्र

Thu, 22 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में नियुक्ति पत्र लिए प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे को देखकर ही लग रहा था कि खुशी मिली इतनी कि मन में न समाए। मौका था क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के छात्रावास में नियुक्ति पत्र वितरण का। लंबे इंतजार के बाद ही सही प्रशिक्षु शिक्षकों ने जैसे ही यह सौगात प्राप्त  किया उनके चेहरे दमक उठे। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को 1122 प्रशिक्षु अध्यापकों में नियुक्ति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन


जिले में प्रक्षिशु शिक्षकों के 24 सौ पदों के लिए क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के छात्रावास में नियुक्ति पत्र आज 19 काउंटरों से बंटने थे। दस बजते-बजते सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षकों और उनके परिवारीजनों से परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र गुलजार हो गया। अभिलेखों की जांच के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों में नियुक्ति पत्र का वितरण दिन में 11 बजे से शुरू कर दिया गया। शाम तक 1122 में नियुक्ति पत्र बांटे गए।

उन्हें निर्देश दिया गया है कि 27 जनवरी तक हर हालत में अपना कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण का कार्य शुरू कर दें अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षकों में इस कदर प्रसन्नता थी कि वितरण के दौरान थोड़ी-बहुत अव्यवस्था भी उन्होंने हंसते-हंसते झेल ली।  जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है, वह किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें