दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात चेकिंग के दौरान जीआरपी ने संदिग्धावस्था में खड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का मोबाइल और 22 सौ रुपये नकदी भी बरामद किया गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।
राजकीय रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-एक के पश्चिमी छोर पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो युवक संदिग्धावस्था में इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर जैसे ही पुलिस उनकी तरफ से बढ़ी, वह भागने लगे। इस पर दौड़ाकर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक मोबाइल और बाइक 100 रुपये नकदी भी बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बक्सर (बिहार) के नई बाजार निवासी उमेश कुमार चौहान और राजन चौहान बताया। जीआरपी ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से दो मोबाइल बरामद किया, जो चोरी का है। यह ट्रेनों में सामानों की चोरी का काय करते हैं। दोनों किसी ट्रेन में सवार होने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में दोनों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया।