फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से खेती का कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/मतसा(गाजीपुर)। देवा बैरनपुर गांव के पश्चिम तरफ सिवान में लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर तीन सप्ताह से जला हुआ है। इसकी वजह से खेती का कार्य प्रभावित है। ट्रांसफार्मर को लेकर कभी भी किसानों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन

किसान अखिलेश राय ने बताया कि तीन सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना 18 सितंबर को दे दी गई थी। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही की वजह से आज तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सैकड़ों बीघा फसल सिंचाई न होने से प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि फोन करने पर स्थानीय अभियंता फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रासफार्मर को बदलवाने की मांग की। कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें