फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नन्द्रोल और बौरवां गांव में रिक्त पड़े कोटे की दुकानों की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला पूर्ति कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पहले जम कर नारेबाजी की तथा डीएसओ को पत्रक दिया। कहा कि इन गावों में कई मांह से राशन की वितरण नही हो रहा है। जानकारी के बाद भी अधिकारी मौन पड़े हुए हैं। अगर शीघ्र ही इन गांवों में नियमानुसार कोटे की दुकानों का आवंटन नहीं किया गया तो आगे सड़क जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों के कोटे की दुकान पिछले पांच साल से अनियमित हैं। इसके आवंटन के लिए काफी समय पहले ही एसडीएम को पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इन गांवों के लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। बताया कि पूर्व में दुकान निरस्त हो जाने के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। राशन के लिए गांव के ग्रामीण इधर-उधर भटक रहे हैं। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पूर्व कोटेदार मनमानी कर रहा है। चेतावनी दी कि अगर अब सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण एकजुट होकर 10 अक्तूबर को सड़क जाम और उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अविनाश भारती, फूलचंद, आशा देवी, सुभाष प्रजापति, कैलाश गुप्ता, नारद राम, ओमप्रकाश प्रजापति, उमाशंकर कुशवाहा, चंद्रदेव, किस्मती देवी, साधना, संतरा देवी, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें