मुहम्मदाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक स्थानीय तहसील परिसर में गुरुवार को हुई। इसमें परिषद के प्रांतीय आह्वान पर 11 अक्तूबर से आयोजित दो दिवसीय कार्य बहिष्कार को सफल बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हर वर्ग के कर्मचारी-शिक्षकों का अधिकार है। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिला मंत्री राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि अगर सरकार हम कर्मचारी-शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो जिले के कर्मचारी-शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में डीएस राय, बृजेश यादव, संतोष राय, रविकांत सिंह, शिवाकांत चतुर्वेदी, लल्लन यादव, राजीव, जिउत बंधन, राकेश वर्मा, पुनीत, सुनील, दीपक, प्रियंका राय, नम्रता सिंह, रमिता यादव, छाया सिंह, गुड़िया सिंह, सुनील सिंह, राधिका जायसवाल, पंकज, विनोद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन लेखपाल संघ के तहसील मंत्री लुरखुर राम ने किया।