फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरी महिला, पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। दानापुर रेल मंडल के गहमर स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय बुधवार की सुबह एक महिला रेलवे लाइन पर गिर पड़ी, जिससे उसका एक पैर कट गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद थाना धीना के अवही निवासी चिरकूट पाल की पत्नी मोदरा देवी (50) नागपंचमी पर गहमर के नाग देवता बक्कस बाबा मंदिर आने के लिए धीना से डीएमयू सवारी गाड़ी पर सवार हुई थी। सुबब करीब नौ बजे ट्रेन के गहमर स्टेशन पर पहुंचने पर महिला उतरने के लिए गेट पर आई, लेकिन भीड़ होने की वजह से उतर नहीं पा रही थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। इससे महिला घबरा गई और उतरने के चक्कर में पटरी पर गिर पड़ी, जिससे उसका दाहिना पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोग महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें