फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार की देर शाम प्रथम निजी सहायक सिद्धार्थ राय के आवास पर लाइफ-लाइन एक्सप्रेस और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा वरिष्ठ समाज सेवियों की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में लाइफ-लाइन एक्सप्रेस के डाक्टरों एवं सेवा कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले डाक्टरों में डॉ. धीरज, डॉ. मोइनुद्दीन चौधरी, डॉ. आरके सिन्हा, सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सचिदानंद राय चाचा. सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय, ओमप्रकाश राय, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, दिग्विजय राय, शशिकान्त शर्मा, उमेश श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, डॉ. संजय राय, अभिषेक राय, शशांक, संदीप, शिवम, अनमोल आदि मौजूद थे। ब्यूूूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें