फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा मिशन के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा(गाजीपुर)। सोशल वेलफेयर ट्रस्ट दिलदारनगर की ओर से मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाव मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत रौजा मुहल्ला स्थित बाईपास मार्ग पर रविवार को हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अल दीनदार शम्सी अकादमी और डॉ. अब्दुल हफीज इस्लामिक फाउंडेशन की तरफ से कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें बिना हेलमेट बाइक चालकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और पंपलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल हफीज इस्लामिक फाउंडेशन के सतवत महमूद खां ने कहा कि यह एक बहुत ही पुनीत कार्य है। बाइक चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर डाइरेक्टर डॉ. वसीम रजा, मुहम्मद नसीम रजा खां, मुमताज अहमद, एहसान अहमद, आफताब अजहर, चौकी इंचार्ज बारा रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें