फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी दूकानें धड़ाधड़ बंदकर भाग खड़े हुए दूकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण से हास्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। हास्पिटल के बाहर दवा दूकानदार धड़ाधड़ अपनी दूकानें बंदकर भाग खड़े हुए। हास्पिटल में गंदगी को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने कार्य भार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। हास्पिटल में व्याप्त गंदगी को देखकर श्री यादव ने हास्पिटल अधीक्षक से नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रसाद ने बताया कि हास्पिटल के नियुक्त एक सफाई कर्मी चिकित्सा अवकाश पर चला गया है। दूसरे ने अभी ज्वाइन ही नहीं किया है। हास्पिटल में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन पर नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने अधीक्षक से कहा कि हास्पिटल का आपरेशन थिएटर बेकार पड़ा है। यहां सर्जन की नियुक्ति के लिए विभागीय अधिकारियों से पत्राचार करें। हास्पिटल में नियुक्त सभी डाक्टर एवं कर्मचारी समय से हास्पिटल में उपस्थित रहें। हास्पिटल का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम दवा की दूकानों पर निरीक्षण करने पहुंचे। किसी भी दूकान पर फार्मासिस्ट के न रहने पर दूकानें बंद करने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी मिलते ही दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और वह धड़ाधड़ दूकानें बंद कर भाग खड़े हुए। हास्पिटल के सामने लगभग एक दर्जन दवा की दूकानों में एक दो को छोड़कर किसी के पास वैध कागजात नहीं है। एसडीएम की इस कार्रवाई से हास्पिटल कर्मियों के साथ-साथ दवा विक्रेताओं में भी दहशत व्याप्त है।
एसडीएम ने हास्पिटल के पास स्थित यूनियन बैंक की बैजलपुर शाखा का भी निरीक्षण किया। शाखा के अंदर गंदगी देखकर बैंक कर्मियों को फटकार लगाई। गंदगी के लिए शाखा के उपर दो सौ रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें