फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों से चमका सर्राफा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। धनतेरस और दीपावली का पर्व नजदीक आते ही सराफा बाजार की चमक बढ़ गई है। सराफा की दूकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखने लगी है। पैन कार्ड देने की लिमिट बढ़ने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। दूकानों पर पहुंचे ग्राहक सोने-चांदी का सिक्का, चांदी के नोट के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा और बर्तनों की खरीद करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कई लोग जहां धनतेरस के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद कर रहे हैं। वहीं कई नवंबर माह में शुरू होने वाले लगन में घर में बेटी-बेटे की शादी के लिए भी आभूषणों की खरीद कर रहे हैं। धनतेरस पर्व पर सबसे अधिक बिक्री सोने के सिक्के और नोट की बिक्री होती है। इसलिए दूकानदारों ने 10, एक हजार के साथ दो हजार के चांदी के नोट उपलब्ध कराया है। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस पर ज्यादा लोग चांदी के आभूषणों की खरीद करते हैं। नए के साथ ही पुराने सिक्के उपलब्ध कराए गए हैं। विक्टोरिया और जार्ज पंचम वाले चांदी के सिक्कों की अच्छी बिक्री हो रही है। कई दूकानदारों का कहना है कि धनतेरस पर जिस तरह से बाजार चमकना चाहिए, उतनी चमक नहीं है। फिर भी धनतेरस पर बाजार चमकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें