फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगंज बाजार की सड़क की दशा सुधारने की कवायद शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित नंदगंज बाजार के सड़क की दशा महीनों से खराब है। बारिश के मौसम में सड़क की सूरत और भी बिगड़ गई थी। पानी भरे गड्ढे में आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए इसी दिन लोक निर्माण की तरफ से सड़क के गड्ढों में ईंट का टुकड़ा भरवाने के साथ ही जेसीबी से इसे समतल करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर चौबीसों घंटा वाहनों का दबाव बना रहता है। वाराणसी से गाजीपुर और गाजीपुर की तरफ से वाराणसी जाने वालों के वाहनों की रफ्तार नंदगंज बाजार आते ही धीमी हो जा रही थी। रफ्तार धीमी होने का कारण था, सड़क पर हर कदम बड़े-बड़े गड्ढों का होना। गड्ढों के बीच लोग काफी कष्ट के बीच निकल रहे थे। बारिश होने पर करीब एक माह से सड़क झील के रूप में तब्दील है। गड्ढों में पानी भरा हुआ है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने शनिवार को इस खबर को फोटो के साथ प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क को सुधारने की कवायद शुरू कर दी। मार्ग पर मौजूद गड्ढों में ईंट के टुकड़ों को भरवाने के बाद जेसीबी से इसे समतल करने का कार्य पूरे दिन किया गया। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग इस बात से प्रसन्न थे कि गड्ढों के भर जाने से आवागमन में होने वाले दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें