फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक जलनिगम रोड स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार को हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बैठक कर पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाएं। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों-मजलूमों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा आरक्षण के मुद्दे पर सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट 24 फरवरी तक लागू नहीं करती है तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। भाजपा ने 2017 के चुनाव में जो वादा किया था, उस पर वह खरा नहीं उतर रही है। जिलाध्यक्ष रामजी राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को पांच सौ रुपया महीना देकर उनका उपहास कर रही है। पांच लाख जिसकी सालाना आमदनी है, वह अमीर है, उसको आयकर देना पड़ेगा। जिसकी आय आठ लाख है, वह गरीब है, उसको आरक्षण की सुविधा दी जाएगी। सरकार का यह दोहरा चरित्र उजागर होता है। कहा कि किसानों को सस्ता बीज, खाद, कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाए। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। उन्होंने 24 फरवरी को वाराणसी में होने वाली रैली को कामयाब बनाने की अपील की। इस अवसर पर सुदामा राजभर, जयनाथ राजभर, शमशेर राजभर, संतोष राजभर, अम्बिका राजभर, त्रिलोकी राजभर, रामशरण राजभर, राजनाथ राजभर, प्रद्युम्न राजभर, सावित्री राजभर, गीता राजभर, अरविंद राजभर आदि उपस्थित थे। संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें