फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षपूर्ण मुकाबले में बक्सर ने मऊ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। गांव के इंटर कॉलेज के परिसर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 46 वीं अंतर प्रांतीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय/भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए संघर्ष पूर्ण मुकाबले में बक्सर ने मऊ को 1-0 से पराजित कर अपना स्थान अगले चक्र के लिए सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

मैच के 34 वें मिनट में बक्सर के मनोज ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मऊ की टीम ने वापसी के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच समाप्त होने तक बक्सर ने अपनी ब़ढ़त को बरकरार रखा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय, मनीष राय, रजनीश राय, गंगासागर कश्यप, संतकुमार राय, राजू ठाकुर, प्रफुल्लचंद्र राय, प्रिंस राय, अरविंद राय, विकास, मोती यादव, जब्बार खां आदि उपस्थित थे। मैच में निर्णायक की भूमिका चुन्नू मिश्रा एवं उद्घोषक की सुरेंद्र राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें