फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख मुग्ध हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी का 22वां वार्षिकोत्सव एक्सप्रेशन-2018 मंगलवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समारोह में मराठी, राजस्थानी एवं गुजराती नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ पर्यावरण संरक्षण विषय वस्तु के साथ छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की। हास्य नाटिका, शिव तांडव, मल्हारी गीत तथा वतन-ए-वतन की संगीतमय प्रस्तुति कर छात्रों ने खूब सराहना बटोरी। वेदिका एवं कृतिका के नृत्य को लोगों ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिद्धिमा, वैष्णवी, पार्थ, अंजली, मीनाक्षी, अदिति, उत्कर्ष, अंशिका, सृष्टि, साक्षी, मयंक, श्वेता, मनीष ने भाग लिया। एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमरनाथ राय ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि बालक-बालिकाओं को स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक पर्यावरण तथा अन्य उत्पादनों को उपलब्ध कराया जाए। समारोह में अमरनाथ तिवारी, राजेश्वर सिंह, प्रो. अंबिका प्रसाद पांडेय, डॉ. राजीव राय, प्रो. अजय राय, डॉ. अभय मालवीय, किरनबाला राय, सीमा राय, अंजनी मिश्रा, सुनीता मिश्रा, कनक राय, अनीता यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी राय, अंजली राय, चारूदत्त एवं भूमि राय ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाचार्य संगीता राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें