फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती किसानों के लिए फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र के शुद्धीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ कृषि निवेश मेला एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने पशु पालन एवं कृषि के संबंध में विस्तारपूर्वक किसानों को लाभ-हानि के संबंध में बताया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से जैविक खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेती पूर्व मृदा परीक्षण अवश्य कराएं। किसान मृदा परीक्षण के बाद ही खेतों में उर्वरक का उपयोग करें, जिससे किसान लाभान्वित हो। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पांडेय ने सर्वप्रथम फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर पंडाल में लगे विभागों के स्टालों का अवलोकन करने के बाद कहा कि कृषि प्रधान देश में जब तक किसान खुशहाल नहीं रहेगा, तब तक देश खुशहाल नहीं हो सकता। किसानों की खुशहाली के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार एक से बढ़कर एक किसान हित में योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिससे देश का अन्नदाता किसान खुशहाल रहे। इस मौके मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, जिला तकनीकी सहायक अधिकारी मृत्युंजय सिंह, एडीओ कृषि नवनीत तिवारी, प्रदीप सिंह शशिभूषण तिवारी, चंद्रजीत सेहरा, धर्मेन्द्र पटेल, चंद्रभान सिंह, अमरजीत सिंह, नीरज सिंह, शशिप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, जय सिंह, पवन पांडेय, विजयी यादव, प्रधान योगेंद्र शर्मा, सूरज, पाल, प्रधान अकालू यादव, सुहेल अहमद, डा. डीपी श्रीवास्तव जिला पशु चिकित्साधिकारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें