सेवराई(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के महना गांव के उत्तर टोला कामाख्या स्थान पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की शाम तकनीकी खराबी के कारण धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही सारे तार भी जलकर टूट गए। विद्युत तार टूटकर नीचे जमीन पर गिर गए। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। महना गांव के उत्तर टोला में लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लगभग 400 घर अंधेरे में डूब गए।
महना गांव के लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि जर्जर तारों की वजह से ट्रांसफार्मर जल गया है। गुरुवार के देर शाम जर्जर तारों की वजह से तकनीकी खराबी के कारण 100 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बाधित कराया गया। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर स्वत: ही जमीन पर गिर गया क्षेत्र में लगे सभी तार पूरी तरह से जर्जर होने के वाद भी बिजली आपूर्ति की जाती है। जैसे लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जर्जर तारों को लेकर उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायतें की गई, लेकिन समस्या के बाबत अभी तक कोई भी हल नहीं निकला। जिससे कि आए दिन कहीं न कहीं जर्जर तार टूट कर गिरता रहता है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब 400 घरों में अंधेरा छा गया है। लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी गहरा गई है।