फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर 26 जुलाई से कृषक पंजीकरण सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि यह 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार बिचौलियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य विभाग के पंजीयन पोर्टल को राजस्व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा गया है। इससे भूमि के रकबे का ऑनलाइन विवरण प्राप्त कर संबंधित तहसील के एसडीएम- तहसीलदार के माध्यम से फसल के रकबे का ऑनलाइन सत्यापन कराया जा सके। पंजीकरण के लिए किसान को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण तथा खतौनी की खाता संख्या पंजीकरण प्रपत्र में भरना होगा। खतौनी की संख्या के आधार पर राजस्व विभाग को पोर्टल पर भू-लेख के माध्यम से भूमि का रकबा स्वत: प्रदर्शित होगा। इसमें किसान को अपनी हिस्सेदारी एवं बोए गए धान के रकबे को फीड करना होगा। बताया कि कृषि विभाग की ओर 292062 कृषकों को ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए एसएमएस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें