फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण से संबंधित आकृतियों को हाथों पर उकेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। नगर स्थित ज्ञान भारती हाईस्कूल में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा चार से कक्षा 12 तक की छात्राओं की प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण रखा गया था। इसके तहत छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पर्यावरण से संबंधित आकृतियों को अपने साथी के हाथों पर बनाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक सौम्यप्रकाश बरनवाल ने किया। इस दौरान कुल सात ग्रुप बनाए गए थे। प्रत्येक ग्रुप में 10 बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी से पेड़-पौधों के साथ ही उन्हें न काटने की अपील करते हुए आकृतियां बनाई थीं। इसके अलावा कई छात्राओं ने हाथों में अलग-अलग तरह की डिजाइनों को बनाया था। प्रबंधक श्री बरनवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनके अंदर के अन्य हुनर को बाहर निकालने के लिए आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगिता को विषय विशेष पर रखने का मुख्य उद्देश्य उन्हें उनके समाज के प्रति दायित्वों से भी रूबरू कराना होता है। बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका में साजदा खान, कंचन एवं अर्चना पांडेय थीं। इस मौके पर शैक्षणिक निदेशक शशिकांत यादव, प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र, कांति सिंह, वंदना मिश्र आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें