फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने पुस्तिका मूल्यांकन बहिष्कार का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक शुक्रवार को विकास भवन परिसर में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम दयाल ने बताया कि बजट 2018 में वित्तविहीन शिक्षकों के साथ बहुत ही क्रुर मजाक करते हुए मात्र एक करोड़ रुपये वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय के लिए दिया गया है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अब हमारा संघर्ष को देखना चाहती है। 17 मार्च से होने वाले बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार में अपनी एकजुटता एवं संघर्ष का परिचय देते हुए किसी भी कीमत पर मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाए। कहा कि सरकार ने 15 अप्रैल को रिजल्ट देने कि घोषणा की है। जिला महासचिव अभिषेक यादव ने कहा कि अब केवल मूल्यांकन बहिष्कार ही अस्त्र है। जिसका प्रयोग हमें दमदारी से करना है। अगर आप अपने बच्चो का भविष्य और सम्मान कि जिंदगी जीना चाहते है, तो एक बार मूल्यांकन बहिष्कार पूर्ण रूप से करें। इस मौके पर डॉ. आरपी यादव, लालजी, सुनील सिंह, मदन, सुजीत सिंह, योगेंद्र कुशवाहा, अंबर सिंह, वीरेंद्र, अभिषेक, बच्चा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें