करंडा। मौनी बाबा सेवा दल एवं प्रमुख सामाजिक संगठन स्वाभिमान संगठन की तरफ से क्षेत्र के अति प्राचीन मंदिर मौनी बाबा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोजपुरी गायक मोहन राठौर ने भक्ति गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने चीनी मिल चालू कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नंदगंज चीनी मिल चालू कराने तक प्रयास जारी रहेगा। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ सड़कों पर चमकाने का कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व मौनी बाबा मठाधीश विशुद्धानंद गिरि और अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डॉ. देवेश सिंह, राजेश मिश्रा, अमित सिंह, रितुराज सिंह, सोनू सिंह, पिंटू सिंह, धीरेंद्र सिंह, पंचदेव सिंह, गोविंद चौधरी, मनीष राय, नेपाली सिंह, रामअवतार प्रधान, पिंटू सिंह, मनोज यादव, राजकुमार चौबे, रुस्तम अली, असगर अली, सीताराम बाबा, मनोज सिंह, विवेक दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अंत में मौनी बाबा सेवा दल के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने सभी के प्र ति आभार व्यक्त किया।